कामेश्वर सिंह के स्वागत में उमड़ा उत्साह, फूल-मालाओं से लाद दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

कसया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशीनगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह के शुक्रवार को पहली बार कुशीनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हेतिमपुर टोल प्लाजा पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाईं। इसके बाद कसया के गांधी चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कामेश्वर सिंह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। इस दौरान पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। जिला प्रभारी ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलती है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि जिला प्रभारी के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, कृष्ण कुमार, अमरचंद जायसवाल, अनिल प्रताप राव, आद्या प्रसाद पांडेय, अमीय जायसवाल, मंकेश कुमार राय, संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय, अभिनाश पांडेय, विनोद सिंह, मोनू राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुशीनगर में प्रथम आगमन पर हेतिमपुर टोल प्लाजा और गांधी चौक पर हुआ स्वागत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]