दोस्ती में धोखे का जिक्र कर युवक ने दी जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चिंता पर सिगरेट जला कर रखने की लिखी बात

जिले के फखरपुर क्षेत्र के कुंडासर निवासी 26 वर्षीय सचिन त्रिपाठी देहात कोतवाली इलाके में स्थित ढपालीपुरवा मोहल्ले में किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक निजी कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने मम्मी-पापा से माफी मांगते हुए लिखा कि उसे इस दुनिया से जाने का दुख है। नोट में उसने अपना मोबाइल फोन जरूर देखने की बात भी लिखी है।

सुसाइड नोट में एक संगठन के पदाधिकारी पर दोस्ती में धोखा देने का आरोप भी लगाया गया है। आत्महत्या सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची , दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा ।

तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट – अनिरुद्ध मिश्रा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]