दिल्ली पुलिस के जांच के अनुसार बिना किसी मेडिकल जांच के दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए और उन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर भी हो गए। इन फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों और नौकरियों में दिव्यांग कोटे का लाभ लेने के लिए किया जा रहा था।
इस मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने सिद्धार्थनगर जिले के वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जयप्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। टीम जिले में पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई कर रही है।
घटना के बाद सी.एम.ओ. संजय दोहरे ने मीडिया से बातचीत में कहा दिल्ली की टीम ने मलेरिया इंस्पेक्टर को पकड़ा है। यहां टीम आई थी अपना जांच-पड़ताल की।आगे की कार्यवाही वे लोग कर रहे हैं। जांच का मामला है, इसमें मैं ज्यादा कुछ कह नहीं सकता।प्रकरण में आगे की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।
Reporter,,, प्रदीप शर्मा,सिद्धार्थनगर









