एटा। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र भास्कर के नेतृत्व में एटा कलेक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर धरना दिया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद से जुड़े हालिया घटनाक्रम और पार्टी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने 24 सितंबर को आरक्षण के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की घोषणा की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने देशभर में जिला स्तर पर प्रदर्शन का आह्वान किया।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों और संबंधित घटनाक्रम को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद रही।
रिपोर्टर—करन प्रताप सिंह, जनपद एटा









