महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस को कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने NDPS Act के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त ट्विंकल उर्फ पिंकल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना श्यामदेउरवा में दर्ज मु0अ0सं0 230/2026 में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/22C/29 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत है। मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।









