घर के कमरे में घुसा कोबरा, परिवार में मचा हड़कंप; PRV टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के पुरसारी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के कमरे में कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोग दहशत में आ गए और उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही PRV-7236 धुमरी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सावधानी और सूझबूझ के साथ कमरे में मौजूद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के घर से बाहर निकलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

कोबरा के रेस्क्यू में आरक्षी पुष्पेंद्र चौधरी और होमगार्ड चालक मानिक चंद की भूमिका रही। पुलिसकर्मियों ने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के दौरान परिवार और आसपास के लोगों में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते सूचना मिलने और पुलिस टीम के पहुंचने से स्थिति को संभाल लिया गया।

रिपोर्ट: करन प्रताप सिंह, जनपद एटा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]