नौतनवा में 1.350 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान 20 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:15 बजे कंचनघाट के पास मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके झोले में काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में रखा 1.350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बाइक संख्या UP56P4893 (होंडा साइन) भी कब्जे में ले ली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरनाथ चौधरी (36) पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 186/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]