डीएम कैंप आवास में घुसा सात फीट लंबा धामन सांप, मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। जिलाधिकारी कैंप आवास परिसर में शनिवार शाम करीब सात फीट लंबा विशाल धामन सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को परिसर में देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर क्षेत्र के चर्चित स्नेक मैन सुशील मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम डीएम कैंप आवास परिसर में कर्मचारियों की नजर अचानक विशालकाय सांप पर पड़ी। सांप की लंबाई करीब सात फीट बताई जा रही है।

सांप दिखाई देने की सूचना तत्काल स्नेक मैन सुशील को दी गई। वह मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के साथ सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी जिलाधिकारी कैंप आवास परिसर में खड़े एक चार पहिया वाहन के इंजन से विशाल धामन सांप निकला था।

उस समय भी स्नेक मैन सुशील ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया था। धामन सांप सामान्यतः जहरीला नहीं माना जाता है, लेकिन इसके आकार और तेजी से हरकत करने के कारण अचानक सामने आने पर लोगों में डर पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास करने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना अधिक सुरक्षित होता है। स्थानीय लोगों के बीच सुशील सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए जाने जाते हैं।

लोगों का कहना है कि ऐसे प्रशिक्षित रेस्क्यू करने वालों को प्रोत्साहित किए जाने से मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा में मदद मिल सकती है।

साजिद अंसारी पड़रौना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]