महराजगंज। जनपद महराजगंज के पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जवानों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पीआरडी विभाग को नई पहचान और बेहतर स्वरूप मिला है। इसके लिए जनपद के सभी महिला एवं पुरुष पीआरडी जवान उनके आभारी हैं।
पीआरडी जवानों ने बताया कि पहले उन्हें 395 रुपये प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। जवानों ने कहा कि इस बढ़ोतरी से पीआरडी जवानों को आर्थिक राहत मिली है और उनके मनोबल में भी वृद्धि हुई है।
जवानों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पीआरडी विभाग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि भविष्य में भी गरीब और जरूरतमंद पीआरडी जवानों तथा विभाग के हितों के प्रति इसी तरह कृपादृष्टि बनाए रखें।
जवानों ने कहा कि विभाग के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए वे मुख्यमंत्री के सदैव आभारी रहेंगे। इस दौरान जवानों ने “जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम्” के नारे लगाकर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पीआरडी जवान ओंकार सिंह, राम मूरत प्रसाद, जसवंत पटेल, अंगद प्रसाद, विजय प्रसाद, रामनरेश, महेंद्र प्रसाद, धर्मराज, इंद्रासन प्रसाद, महिला पीआरडी जवान मीना देवी, साधना देवी, काशीनाथ साहनी, लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य जवान मौजूद रहे।









