गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, पति-पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलसे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सराय उमर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में खाना बना रहे परिवार के तीन सदस्य आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि घर की रसोई में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से पति, पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए।

परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।

फिलहाल हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह गैस सिलेंडर से हुआ रिसाव बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]