कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर खुर्द में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव पोखरी से मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर खुर्द निवासी 35 वर्षीय अमित चौबे टेम्पू बनाने का कार्य करते थे परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी और पिता गोरखपुर अपने एक रिश्तेदार के घर गए हुए थे। शुक्रवार को जब वे वापस लौटे और अमित घर पर नहीं मिले, तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार की रात गांव की ही एक पोखरी से अमित का शव बरामद हुआ।
शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त









