OYO होटल में पुलिस-मजिस्ट्रेट की छापेमारी, 7 युवतियों समेत 13 हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़। छर्रा थाना क्षेत्र के अतरौली रोड स्थित एक OYO होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात युवतियों और होटल संचालक समेत छह युवकों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी छर्रा की मौजूदगी में टीम ने होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को कथित तौर पर अश्लील सामग्री मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के बाद होटल में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

क्षेत्राधिकारी छर्रा गर्वित सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच पूरी होने तक हिरासत में लिए गए लोगों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं मानी जा सकती।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]