पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), गुरुवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार की रात काली माता मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दरशना सिंह रहीं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री के नाम से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टैच्यू और फोटो पर तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने माता रानी से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
राज्यसभा सांसद दरशना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर के साथ अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसेवा और देशसेवा के लिए कार्य किया है, इसलिए लोग उन्हें शुभाशीष दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए देशवासी उनके साथ खड़े हैं।

महिला कार्यकर्ता ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही रक्तदान, फल वितरण और अन्य सेवा कार्य हुए। काली माता मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, अनिल कुमार, गुड्डू गुप्ता, चंदेश्वर जायसवाल, आशीष गुप्ता, संतोष खरवार, गणेश सिंह, आलोक सिंह, सुनील श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, सौरव चंद्र, रंजन शाह, विकास कायल, अशोक सोनकर, सलोनी राठौर, निधि तिवारी, भारती यादव, ज्ञानेंद्र दुबे, राकेश यादव, ऋषि नारायण चौहान, अमित गोस्वामी, अभिषेक सिंह, रेनू सिंह, राजीव गुप्ता, जय किशन गोंड, वीरेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अशोक कुमार जायसवाल









