खड्डा में युवा दौड़ महोत्सव-2026 का आयोजन, 800 मीटर दौड़ में पूनम निषाद रहीं प्रथम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। खड्डा के सोहरौना खेल मैदान में युवा दौड़ महोत्सव-2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और बिहार के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेना एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति बढ़ता रुझान क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। खेल न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करता है।

प्रतियोगिता की 800 मीटर दौड़ में पूनम निषाद ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई और अपनी मेहनत व ऊर्जा का परिचय दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, सुनील प्रजापति, मनोज जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में शामिल खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]