कीलरमऊ में PDA पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा। जनपद एटा के गांव कीलरमऊ में समाजवादी पार्टी से मारहरा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी रंजीत सिंह यादव के नेतृत्व में PDA पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, राष्ट्रीय सचिव राकेश राजपूत, फईम उद्दीन वारसी और रामसेवक पहलवान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परवेज जुबैरी ने की, जबकि मंच संचालन भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के आयोजक रंजीत यादव रहे।

जनसंवाद के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। मौजूद लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव वक्ताओं के सामने रखे। वक्ताओं ने जनसरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]