बसूली दुर्गा माता मंदिर में बैद्यनाथ धाम के पदयात्री का सम्मान,अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने राहुल और अरविंद चौधरी को सराहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकास खंड निचलौल के ग्राम सभा बसूली स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में आज अखिल भारतीय हिंदू परिषद द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैद्यनाथ धाम की कठिन व पवित्र पैदल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने पर सनातन प्रेमी राहुल चौधरी का अभिनंदन किया गया।

संगठन की ओर से उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही यात्रा के दौरान निष्ठापूर्वक कदम-कदम पर सहयोग देने वाले अरविंद चौधरी को भी सम्मानित किया गया।
​

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि ग्राम सभा कैमी निवासी राहुल चौधरी ने असीम श्रद्धा और कड़े परिश्रम के साथ इस दुर्गम यात्रा को पूरा किया है। ऐसे सनातन प्रेमी हमारी धार्मिक संस्कृति और परंपरा के ध्वजवाहक हैं, जिनके जज्बे का सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए।

वहीं जिला महासचिव जय गोविंद वर्मा और जिला सचिव राम नवल यादव ने भी पदयात्रियों के साहस और अटूट भक्ति भावना की सराहना की।
​

इस अवसर पर बसूली ग्राम सभा अध्यक्ष अमरनाथ कुशवाहा, उपाध्यक्ष रवि चौधरी, सूरज साहनी, मुन्ना यादव, मोहर गुप्ता, आकाश, अमन चौधरी, अमन साहनी, विवेक तथा राम उग्रह गुप्ता समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्ता

और पढ़ें

[the_ad id="164"]