घर के अंदर जाते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी वृत्तीय टोला में बुधवार शाम घर के अंदर जाते समय करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पट्टी वृत्तीय टोला निवासी बद्री प्रसाद (60) पुत्र मंगरू प्रसाद बुधवार शाम करीब चार बजे घर के अंदर जा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्चरी हाउस भेज दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

कसया एसओ इत्यानंद पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]