डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक औरैया कानपुर हाई- वे किनारे बनी हरौना पुल की रेलिंग तोडकर सर्विस लेन में जा घुसा।
इसकी चपेट में आकर चाय पी रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि चाय विक्रेता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। इसके साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की है।
कांधी गांव निवासी राधाकृष्ण कानपुर-औरैया हाई-वे किनारे चाय की दुकान किए हैं। जबकि उसके पास ही काधी के ही बत्तीस साल के फैयाज की पंचर बनाने की दुकान है। बुधवार सुबह फैयाज चाय पीने के लिए राधा कृष्ण की दुकान पर गया था। सुबह करीब आठ बजे कानपुर से सिकंदरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक हाई-वे पर हरौना पुल की रेलिंग तोड़कर सर्विसलेन किनारे जा धुसा।
इसकी चपेट में आकर चाय पी रहे फैयाज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाय विक्रेता राधा कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी होते ही फैयाज के परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
शौहर की मौत से उसकी पत्नी चांदनी बेहाल हो गई। जबकि पुत्र सिराज, अशरान व पुत्री ऊषा व छोटी बिट्टी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राधा कृष्ण को मेडिकली कालेज अकबरपुर भिजवाने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर दुर्घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है।
तहरीर मिलने व पोसटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात/ उत्कर्ष सिंह









