महराजगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, 7 थानाध्यक्ष बदले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र कुमार सिंह बने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत एक निरीक्षक समेत कुल आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें सात थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा के प्रभारी निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल से थानाध्यक्ष घुघली की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में आलोक कुमार सिंह को चौकी प्रभारी मिठौरा, थाना सिंदुरिया से थानाध्यक्ष कोल्हुई, कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा, सूरज कुमार को थानाध्यक्ष घुघली से थाना नौतनवा भेजा गया है।

विशाल कुमार शुक्ला को थानाध्यक्ष सिंदुरिया से थानाध्यक्ष सोनौली, महेन्द्र कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा तथा अनूप तिवारी को थाना ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]