मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद मैनपुरी पुलिस ने वांछित, वारंटी एवं जिला बदर अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 12 वारंटी और 12 वांछित अभियुक्त शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सिटी सर्किल क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। एलाऊ थाना पुलिस ने दो वारंटी और दो वांछित अभियुक्तों को पकड़ा, जबकि दन्नाहार पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार भोगांव सर्किल में बेवर थाना पुलिस ने दो वारंटी और चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। किशनी पुलिस ने दो वारंटी और एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। भोगांव और बिछवां थाना क्षेत्र में अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई।
कुरावली सर्किल में कुरावली पुलिस ने दो वारंटी और एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। घिरोर थाना पुलिस ने एक वारंटी और तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि औंछा थाना क्षेत्र में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
करहल सर्किल में करहल थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। करहल सर्किल के करहल थाना क्षेत्र में एक वांछित की गिरफ्तारी दर्ज की गई, जबकि कुर्रा और बरनाहल थाना क्षेत्र में अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीमों को ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं, जो लंबे समय से कानून की नजरों से बच रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और न्यायालय से वांछित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









