नगर पंचायत अध्यक्ष ने बस स्टैंड के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा, सड़क पर खड़ी रोडवेज बसों की समस्या से मिलेगी निजात
खबर यूपी के लखीमपुर खीरी से है बता दे नगर पंचायत धौरहरा में करीब 75 वर्ष बाद अब कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है। नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से बस स्टैंड के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद बस स्टैंड बनने का रास्ता साफ हो सकता है।धौरहरा में रोडवेज बसों के ठहराव के लिए अभी तक कोई निर्धारित स्थान नहीं है। इसके चलते सरकारी बसें मुख्य सड़क के किनारे खड़ी होकर यात्रियों को उतारती और बैठाती हैं। इससे अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।बस स्टैंड बनने से रोडवेज बसों के लिए निर्धारित ठहराव स्थल उपलब्ध होगा और यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
साथ ही मुख्य सड़क पर बसों के खड़े होने से होने वाली यातायात की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।कस्बावासियों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही बस स्टैंड की मांग अब प्रस्ताव भेजे जाने के बाद पूरी होने की उम्मीद जगी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि संबंधित स्तर से प्रस्ताव को मंजूरी देकर जल्द निर्माण की दिशा में कदम उठाया जाएगा।









