ब्रिक्स समिट से लेकर सहारनपुर मस्जिद मामले तक, डिंपल यादव ने सरकार पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। ब्रिक्स समिट को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को बड़े सम्मेलनों के आयोजन से पहले सुनियोजित तैयारी करनी चाहिए। ऐसे आयोजनों के दौरान दिल्ली में जनजीवन प्रभावित होता है और स्कूल-कॉलेज तक बंद करने पड़ते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व में हुए ऐसे सम्मेलनों से देश को कितना फायदा हुआ, सरकार को यह भी सामने रखना चाहिए।

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाई कोर्ट द्वारा सरकार से जवाब मांगने और वसूली के आदेश पर रोक लगाए जाने के सवाल पर डिंपल ने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं और उन्हें लगता है कि इन मामलों में राजनीति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन मिलकर गलत तरीके से कार्रवाई कर रहा है। डिंपल ने कहा कि समय बदलने पर गलत तरीके से लगाए गए मामलों की जांच और कार्रवाई होगी।

प्रधानमंत्री द्वारा राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं और विपक्ष को लेकर लगातार गलत भाषा का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए।

अखिलेश यादव के आजम खान समेत गलत मुकदमों को वापस लेने के बयान पर डिंपल ने कहा कि यदि किसी पर गलत तरीके से मुकदमे लगाए गए हैं तो उनकी सही तरीके से जांच कराकर उन्हें वापस लिया जाएगा।

बसपा सुप्रीमो मायावती की नीला अंगोछा पहनने को लेकर अखिलेश यादव पर टिप्पणी के जवाब में डिंपल ने कहा कि सपा की राजनीति PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को साथ लेकर चलने की है। उन्होंने कहा कि यह रंग की राजनीति नहीं, बल्कि युवाओं, महिलाओं और सामाजिक न्याय की लड़ाई है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]