बृजमनगंज में FD पर रोक से अभिकर्ताओं में आक्रोश, वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। बृजमनगंज आदर्श नगर पंचायत स्थित उप डाकघर में कार्यरत महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं के सामने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर नई परेशानी खड़ी हो गई है। अभिकर्ताओं का आरोप है कि उप डाकघर के SPM द्वारा मौखिक रूप से 20 हजार रुपये से अधिक का फिक्स्ड डिपॉजिट नहीं किए जाने की बात कही गई है। इससे अभिकर्ताओं में आक्रोश है और उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है।

मामले को लेकर अभिकर्ता संघ बृजमनगंज के अध्यक्ष गौरव जायसवाल के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक, प्रवर डाकघर, गोरखपुर मंडल को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय डाक अधीक्षक एवं उप डाक अधीक्षक, गोरखपुर मंडल को भी दी गई है।

अभिकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ डाकघर के बिजनेस को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार, FD की राशि पर सीमा निर्धारित होने से उनके कार्य में बाधा आ रही है और आय का स्रोत भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही, इससे डाकघर के कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की बात कही गई है।

अभिकर्ताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों से 20 हजार रुपये से अधिक की FD कराने की अनुमति देने की मांग की है, ताकि वे अपना कार्य सुचारू रूप से जारी रख सकें। प्रार्थना पत्र पर सुनीता, प्रियंका, गौरव, धनुषधारी, संदीप और आरके वर्मा समेत कई अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]