परसामलिक पुलिस की कार्रवाई: 15 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक युवक को 15 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।

दिनांक 9 सितंबर 2026 को रात करीब 8:35 बजे थाना परसामलिक पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम झिंगटी में एसएसबी कैंप से करीब 400 मीटर पूर्व एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में 300 एमएल की 12 शीशी किसमिस सॉफ कंपनी तथा 3 शीशी ब्लैक टाइगर कंपनी की शामिल हैं। पुलिस ने मौके से मुंद्रेश पुत्र लक्ष्मण (21 वर्ष) निवासी ग्राम झिंगटी, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 74/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]