₹15 हजार की इनामी गैंगस्टर एक्ट की वांछित महिला अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित एवं 15 हजार रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, भिटौली थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 में धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रिया देवी (लगभग 34 वर्ष) वांछित चल रही थी। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रिया देवी पत्नी डोला कुमार उर्फ कन्हैया, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए महिला अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार प्रिया देवी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

उसके विरुद्ध भिटौली थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में दो अन्य मामले दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास में मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 धारा 2(ख)(1), 3(1) गैंगस्टर एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या 119/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस शामिल हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]