ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे सीआरपीएफ जवान का जोरदार स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/नौतनवा। राजीव गांधी पीजी कॉलेज, नौतनवा के छात्र बृजेश गौतम का सीआरपीएफ में चयन होने के बाद ट्रेनिंग के अंतराल में घर वापसी पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। सोनपिपरी, खोरिया बाजार निवासी बृजेश गौतम के पिता का नाम महेंद्र गौतम है। बृजेश का कुछ माह पूर्व पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ में चयन हुआ था। वर्तमान में वह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

ट्रेनिंग के बीच घर पहुंचने पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया।
बृजेश की प्रारंभिक शिक्षा विश्वभर नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, रतनपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी महाविद्यालय, नौतनवा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सीआरपीएफ में चयन के बाद कॉलेज परिवार में भी खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अजीत मणि त्रिपाठी एवं कार्यवाहक प्राचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी ने बृजेश गौतम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बृजेश की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]