महराजगंज। गोरखपुर जिले में अंतिम संस्कार के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो अधिवक्ताओं की मौत के बाद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, महराजगंज ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मृतक अधिवक्ताओं के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को गोरा बाजार के गोसाईथान घाट पर एक अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अधिवक्ता श्री आलोक अस्थाना और श्री संजय सिंह का असामयिक निधन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान बिजली गिरने से उत्पन्न परिस्थितियों में बैठने के स्थान पर बना पोलर/पोल गिर जाने के कारण दोनों अधिवक्ताओं की जान चली गई।
बार एसोसिएशन ने कहा कि दोनों अधिवक्ता अपने-अपने परिवारों के महत्वपूर्ण आधार थे। उनके निधन से परिवारों को भावनात्मक क्षति के साथ गंभीर आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में राज्यपालसे दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, शासन स्तर से विशेष आर्थिक एवं आवश्यक सामाजिक सहायता उपलब्धकराने तथाआश्रितों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभप्राथमिकताके आधार पर दिए जाने की मांग की गई है।
इसके साथ ही बार एसोसिएशन ने घटना की जांच कराकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा एवं संरचनात्मक व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है। ज्ञापन पर बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी एडवोकेट के हस्ताक्षर हैं।









