सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, गोवंश लदे पिकअप को छोड़कर हुआ था फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदौलीथाना सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोवध के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पंचफेड़वा, अलीनगर क्षेत्र से 5 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:20 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्द्रशेखर राजभर (26 वर्ष), पुत्र विजय राजभर, निवासी ग्राम बेला, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। वह थाना सैयदराजा में दर्ज मु.अ.सं. 196/2025 में वांछित था।

आठ गोवंश बरामद होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदौली की तरफ से एक नई टाटा इंट्रा पिकअप बिहार की ओर जा रही है, जिसमें गोवंश लदे हुए हैं। सूचना पर सैयदराजा पुलिस ने NH-2 हाईवे स्थित जेठमलपुर तिराहे के पास चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद-लाल रंग की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली टाटा इंट्रा पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति वाहन छोड़कर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाते हुए खेतों के रास्ते फरार हो गए। तलाशी लेने पर वाहन के डाले से कुल आठ गोवंश—पांच गाय और तीन सांड बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार गोवंश को क्रूरतापूर्वक एक-दूसरे से बांधा गया था।

इस मामले में थाना सैयदराजा में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में बताई घटना

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त चन्द्रशेखर राजभर ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2025 को पुलिस की चेकिंग देखकर वह गोवंश लदे वाहन को छोड़कर फरार हो गया था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र और स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

थाना सैयदराजा: थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र और कांस्टेबल रमाकांत पटेल।

स्वाट टीम: प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव, मुख्य आरक्षी राणा प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी रामानंद यादव, मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह, मुख्य आरक्षी सतीश सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक मिश्रा, आरक्षी अमित सिंह और आरक्षी महेश कुमार शामिल रहे।

अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]