रोडवेज बस अड्डे के किनारे स्थित डग्गामार स्टैंड पर रोज दी जाती पुलिस को चुनौती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहाँपुर। बात 5 सितम्बर शाम 6बजे की है, जब शहर के रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित डग्गामार वाहन स्टैंड पर, जहाँ कि ढ़ेर सारे वाहनों का रोज की तरह जमावड़ा था। इसी जमावड़े में वाहनों के बीच शायद अपनी मंजिल तक जाने के लिए गाड़ी की जानकारी करने पहुँची एक नाबालिक लड़की के साथ भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक डग्गामार चालक ने अश्लील कृत्य कर दिया।

किसी तरह खुद को बचाने के लिए वहां से कचहरी पुल की तरफ भागी लड़की का उस बेहया डग्गामार चालक ने सरेशाम दूर तक पीछा किया। सड़क बहुत व्यसत थी, लोग निकल रहे थे,लेकिन किसी ने घटना की वजह जानने की कोशिश नहीं की। आखिर वह डग्गामार चालक लड़की को पकड़कर फिर से अपने स्टैंड पर आ गया

इस दौरान कुछ मर्द टाइप के लोग जो घटना देख रहे थे,उन्होंने मौके पर जाकर विरोध किया तो डग्गामार वाहन चालक इकट्ठे होकर विरोध करने वालों पर हमलावर हो गए। कई लोगों ने हंड्रेड डायल सहित थाना सदर बाजार पुलिस को फोन भी किया लेकिन नतीजा ज़ीरो रहा।

कुछ देर बाद मौके पर पहुँचे स्टैंड के कथित ठेकेदार आदि के गुलामों ने एलानिया चुनौती दी कि उसके स्टैंड पर डग्गामार वाहन चालकों को खुली छूट है, और कानून उन सबकी जेब में आराम फर्मा रहा है। पूरी घटना को जानने के बाद पता लगता है कि यदि समय रहते कुछ लोग मौके पर न पहुँच जाते तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। सच्चाई यह है कि हंगामा भी बहुत हुआ और ठेकेदार ने नंगा नाच नाचने में कोई कमी नही छोड़ी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]