कुशीनगर। जनपद के पडरौना सदर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने आगामी 6 सितंबर को होने वाली PDA की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियां तेज कर दी हैं
इसी क्रम में पूर्व राज्य मंत्री एवं पडरौना सदर विधानसभा क्षेत्र-330 से जावेद इकबाल ने क्षेत्र के पचरुखिया और कठकुइया गांवों में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान बैठक की तैयारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।पचरुखिया में चन्दन तिवारी के आवास पर आयोजित मुलाकात के दौरान जावेद इकबाल ने सम्मानित साथियों से संवाद किया। उन्होंने 6 सितंबर को होने वाली PDA बैठक में जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्षों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सक्रियता बनाए रखने पर चर्चा की गई। इसके बाद पडरौना सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कठकुइया स्थित गुनाहगर पट्टी में सेराज अंसारी के आवास पर भी जावेद इकबाल ने बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां भी PDA बैठक की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं से बैठक को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान जावेद इकबाल ने कहा कि PDA की मजबूती, सामाजिक न्याय और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की।
पचरुखिया में हुई बैठक में जोन प्रभारी दुर्गेश सिंह और आनंद सिंह, राजेश तिवारी, वाजिद अंसारी, प्रहलाद कुशवाहा और सूर्यनारायण सहित अन्य साथी मौजूद रहे। वहीं कठकुइया में जोन प्रभारी दुर्गेश सिंह, आनंद मोहन सिंह, रैनुल्लाह अंसारी, इमरान अंसारी और तबरेज अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









