महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सीमावर्ती इलाकों में तस्करी व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव से लावारिस हालत में रखी 6 बोरी यूरिया खाद और 04 पुरानी साइकिलें बरामद की हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में उप-निरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल अवनीश यादव और कांस्टेबल बृजेश कुमार की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 9:15 बजे कैथवलिया उर्फ बरगदही के पास संदिग्ध अवस्था में रखी यूरिया खाद और साइकिलें दिखाई दीं। आसपास पूछताछ करने पर कोई भी इनका दावेदार सामने नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने सामग्री को कब्जे में ले लिया।
मामले में थाना सोनौली पर धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद खाद व साइकिलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंपा जा रहा है।









