बिजनौर में मॉडिफाई साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, 50 से ज्यादा साइलेंसर उतरवाकर किए नष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर। तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बुलेट मोटरसाइकिलों से 50 से अधिक मॉडिफाई साइलेंसर उतरवाए गए। बाद में इन साइलेंसरों को रोलर चलाकर नष्ट कराया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार, मॉडिफाई साइलेंसर से वाहनों में अनावश्यक तेज आवाज होती है, जो यातायात नियमों के विपरीत है। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई और मोटरसाइकिलों में लगे मॉडिफाई साइलेंसर हटवाए गए।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सीज करने समेत अन्य प्रवर्तनात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें।

अपर पुलिस अधीक्षक गौतम राय यातायात ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अनावश्यक तेज आवाज पर अंकुश लगाने के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यातायात पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

रिपोर्ट: मोहम्मद रहमान
बिजनौर, उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

[the_ad id="164"]