पकौली में वर्षों पुरानी जर्जर सड़क से मिली राहत, विधायक प्रेम सागर पटेल ने किया सीसी रोड का लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकासखंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा पकौली में ग्रामीणों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क की कायाकल्प होने के बाद नवनिर्मित सीसी रोड का भव्य लोकार्पण पंचायती राज समिति के सभापति व स्थानीय विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया।

यह सड़क पिछले कई सालों से अत्यंत खस्ताहाल स्थिति में थी, जिससे न केवल बारिश के मौसम में बल्कि सामान्य दिनों में भी ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो गया था। जलजमाव और गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का डर बना रहता था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पूर्व ग्राम प्रधान व विधायक प्रतिनिधि रितेश पांडेय के अथक प्रयासों और विधायक निधि के सहयोग से सड़क का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया।

सड़क बन जाने से न केवल पकौली गांव, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी अन्य स्थानीय समस्याओं से भी विधायक प्रेम सागर पटेल को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया।

रितेश पांडेय विधायक प्रतिनिधि व पूर्व ग्राम प्रधान, विजय प्रताप कुशवाहा ग्राम प्रधान, रोशन मद्धेशिया, मनोज सिंह, अध्या गुप्ता, गिरीश चंद्र पांडेय,संतोष,राम जतनतिवारी,हीरालाल,गोपाल कुशवाहा,रामलखन चौधरी,त्रिलोकी,रामबृक्ष यादव,रमेश चौधरी,खदेरू भारती सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त

और पढ़ें

[the_ad id="164"]