विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकासखंड निचलौल के ग्राम सभा रमपुरवा में वर्षों से जर्जर हाल में पड़ी सड़क की सूरत अब बदल गई है। ग्रामीणों की लंबी प्रतीक्षा के बाद नवनिर्मित सीसी रोड का भव्य लोकार्पण मुख्य अतिथि, पंचायती राज समिति के सभापति व स्थानीय विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा किया गया।​

यह सड़क पिछले कई वर्षों से अत्यंत क्षतिग्रस्त स्थिति में थी, जिससे बारिश और सामान्य दिनों में भी ग्रामीणों का आवागमन बेहद दूभर हो गया था। विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह के अथक प्रयासों और विधायक निधि के सहयोग से इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है।

सड़क बन जाने से अब पूरे गांव और आसपास के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुगमता होगी।​लोकार्पण के दौरान ग्रामीण तारा गौड़, अजय सिंह, कुंदन यादव, चंदन सिंह, गजेंद्र यादव, आलोक सिंह, संजय सिंह, बीरू प्रसाद, संजय प्रताप और विजय सेन आदि ने खुशी जाहिर की।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं और पैदल चलना भी मुश्किल होता था। ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि विधायक प्रेम सागर पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया और विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह का विशेष आभार प्रकट किया।
रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त

और पढ़ें

[the_ad id="164"]