सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव काजल यादव का कुशीनगर में जोरदार स्वागत, प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद पहली बार कुशीनगर पहुंचीं काजल यादव का मंगलवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के बाद काजल यादव ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार बनी है, तबसे महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं भी बढ़ी हैं और सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है।

काजल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। पार्टी महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला संगठन को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि कुशीनगर जिले में समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक किसी महिला को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया गया है, तो वह इस सवाल पर स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का टिकट देने का निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। टिकट वितरण पार्टी नेतृत्व का अधिकार है और जो भी निर्णय होगा, वह पार्टी अध्यक्ष के स्तर से लिया जाएगा। जिला सपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने काजल यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से समाजवादी पार्टी महिला सभा को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि काजल यादव के राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी संभालने से कुशीनगर सहित पूर्वांचल में महिला कार्यकर्ताओं को भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम में कमांडर रमेश यादव, मुन्ना यादव, अरशद जमाल टीटू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव काजल यादव का कुशीनगर में जोरदार स्वागत, प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद पहली बार कुशीनगर पहुंचीं काजल यादव का मंगलवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के बाद काजल यादव ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार बनी है, तबसे महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं भी बढ़ी हैं और सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है। काजल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है।

पार्टी महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला संगठन को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि कुशीनगर जिले में समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक किसी महिला को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया गया है, तो वह इस सवाल पर स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का टिकट देने का निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। टिकट वितरण पार्टी नेतृत्व का अधिकार है और जो भी निर्णय होगा, वह पार्टी अध्यक्ष के स्तर से लिया जाएगा। जिला सपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने काजल यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से समाजवादी पार्टी महिला सभा को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि काजल यादव के राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी संभालने से कुशीनगर सहित पूर्वांचल में महिला कार्यकर्ताओं को भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम में कमांडर रमेश यादव, मुन्ना यादव, अरशद जमाल टीटू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]