स्कूल में दो छात्रों में मारपीट, खून से सनी ड्रेस देखकर मां फूट-फूटकर रोई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर के सुकरौली से एक स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इंटरवल के दौरान किसी बात को लेकर दो छात्रों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक छात्र घायल हो गया।

घायल छात्र की स्कूल ड्रेस खून से सन गई, जिसके बाद पुलिस उसे उपचार के लिए सुकरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने तत्काल घायल छात्र का उपचार शुरू किया। इलाज के बाद छात्र की हालत में सुधार बताया गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही माता-पिता अस्पताल पहुंचे। बेटे की खून से सनी स्कूल ड्रेस देखकर उसकी मां खुद को संभाल नहीं सकीं और दहाड़े मारकर रोने लगीं। अस्पताल में मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया।

घायल छात्र की पहचान अंकित प्रजापति, पुत्र सुरेश प्रजापति, निवासी मिश्रौली, थाना अहिरौली बाजार, कुशीनगर के रूप में हुई है।

सुकरौली पुलिस चौकी के अनुसार, घटना की जानकारी के बाद दोनों पक्षों के परिजनों को चौकी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और बच्चों को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]