भजन सम्राट कुंज बिहारी दास महाराज को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। वृंदावन स्थित रंगीली कुंज के महंत एवं अंतरराष्ट्रीय भजन सम्राट महामंडलेश्वर कुंज बिहारी दास महाराज को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी दी गई। धमकी से संबंधित एक ऑडियो भी सामने आया है।

महामंडलेश्वर कुंज बिहारी दास महाराज के अनुसार, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी लोकेश मिश्रा उर्फ राघव मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए जिला प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया है कि घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद थाना जैंत में एफआईआर दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महामंडलेश्वर कुंज बिहारी दास महाराज ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

संवाददाता — वेद प्रकाश सारस्वत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]