सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देने का आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य चौधरी पुत्र राजेश चौधरी, निवासी ग्राम करमही, थाना सिंदुरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मु0अ0सं0-176/2026 के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया है। मामले में धारा 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव और कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]