महराजगंज वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े, डॉक्टर ने ठंडी चीजों से बचने की दी सलाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। मौसम में बदलाव के बीच सदर अस्पताल में इन दिनों वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और अस्थमा से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों में इन बीमारियों के लक्षण अधिक देखने को मिल रहे हैं।

सदर अस्पताल के डॉक्टर वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान समय में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और अस्थमा के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

डॉक्टर श्रीवास्तव ने लोगों को सलाह दी कि ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें और मौसम के अनुसार अपने खान-पान का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जब तक मरीज ठंडी चीजों से परहेज नहीं करेंगे, तब तक इन बीमारियों से बचाव में परेशानी हो सकती है। खासकर अस्थमा से पीड़ित लोगों को धूल, ठंडी हवा और मौसम में अचानक बदलाव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने लोगों से पर्याप्त आराम करने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। डॉक्टर के अनुसार सावधानी और समय पर उपचार से वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]