वाराणसी। आगामी अपना दल एस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कीं, करीब 60 सीटों पर ठोका दावाएस) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।अपना दल एस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कीं, करीब 60 सीटों पर ठोका दावा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) पिछड़े, गरीब, मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा पीडीए के नाम पर लोगों के साथ छलावा कर रही है, जबकि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिछड़ों और वंचित वर्गों की वास्तविक हिमायती हैं।
अरविंद सिंह पटेल ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को अनुप्रिया पटेल देवरिया पहुंचेंगी, जहां वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगी। इस दौरान पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम को लेकर देवरिया समेत कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया और पूर्वांचल के अन्य जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें लगातार आयोजित की जा रही हैं। प्रदेश महासचिव ने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह तैयार करना है। अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि अनुप्रिया पटेल के देवरिया आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।









