महराजगंज। भिटौली थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी 23 अगस्त को की गई।
पुलिस के मुताबिक, थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम बलुआ में अपनी बुआ के घर रह रही नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने के संबंध में 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में धारा 137(2), 65(1), 87 और 351(3) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में भिटौली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल पुत्र राधेश्याम, निवासी पेमली थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध इसी मामले से संबंधित मुकदमा थाना भिटौली में दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रधान यादव, हेड कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल अजीत यादव और कांस्टेबल सुधांशु ओझा शामिल रहे।









