झपट्टामारी की घटना का खुलासा, सात मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। पुलिस ने रविवार को झपट्टामारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के सात मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को एक महिला बाजार में खरीदारी करने आई थी। वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में थाना कसया में मुकदमा दर्ज किया गया था।

रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अभिषेक कुमार पुत्र बृजा मुखिया और चुम्मन कुमार पुत्र भरत बिन्द, निवासी सिसवा मंगलपुर, थाना श्रीनगर, जिला पश्चिमी चंपारण, बेतिया (बिहार) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से झपट्टामारी के सात मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय, उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल चन्द्रेश यादव, कांस्टेबल विजेन्द्र यादव और रिजर्व कांस्टेबल अरुण गिरी शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]