हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाटा (कुशीनगर)। थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की तीन गड्डियां, जुआ फड़ से 1,200 रुपये नकद और छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई शनिवार 22 अगस्त की शाम करीब सात बजे पिड़रा गोविंद टोला क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली हाटा पुलिस को क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश चौहान निवासी पिड़रा गोविंद टोला, दुर्गेश यादव और श्रीनेत मिश्रा निवासी पैकोली लाला, इन्द्रजीत पासवान निवासी संख्यापारमाफी/अहिरौली तथा दीपक मद्धेशिया निवासी सुकरौली के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 437/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नन्दलाल सरोज, धीरेंद्र वर्मा सहित पुलिस टीम ने की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]