महराजगंज। वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश का नियमानुसार तामिला कराया। पुलिस के अनुसार थाना सिंदुरिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 में धारा 69, 352 और 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अखिलेश पुत्र गमई, निवासी पिपरा कल्याण के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के न्यायालय से 17 अगस्त 2026 को धारा 84 BNSS के तहत आदेशिका जारी हुई थी।
पुलिस टीम ने शनिवार 22 अगस्त को अभियुक्त के गांव पहुंचकर ग्रामवासियों और परिजनों की मौजूदगी में आदेशिका की छायाप्रति अभियुक्त के घर तथा पंचायत भवन पर चस्पा की। साथ ही उपस्थित लोगों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।









