थाना समाधान दिवस में 30 शिकायतें, 4 का मौके पर निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

महराजगंज। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनपदभर में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे, जबकि थाना प्रभारियों ने भी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसके अलावा थाना स्तर, आईजीआरएस समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि विवाद संबंधी शिकायतों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज कर दोनों पक्षों को बुलाने और संयुक्त टीम के माध्यम से नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]