फाजिलनगर में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विद्युत लाइनों के आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते शनिवार, 22 अगस्त को फाजिलनगर कस्बा सहित उपकेंद्र से जुड़े समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार विद्युत लाइनों के आवश्यक अनुरक्षण के तहत पेड़ों की छंटाई (ट्री-कटिंग) के साथ ही अन्य तकनीकी सुधार का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

इस दौरान फाजिलनगर कस्बा और इससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। साथ ही विद्युत आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी भी विद्युत लाइन, तार या उपकरण के साथ छेड़छाड़ अथवा स्वयं मरम्मत करने का प्रयास न करें।

विभाग ने चेतावनी दी है कि अनुरक्षण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति कभी भी बहाल की जा सकती है, इसलिए बंद लाइनों को भी पूरी तरह सुरक्षित मानकर उन पर काम करना जोखिम भरा हो सकता है।

विद्युत विभाग के मुताबिक अपरिहार्य तकनीकी अथवा मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण निर्धारित शटडाउन के समय में परिवर्तन, कार्य स्थगित अथवा रद्द भी किया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहयोग की अपील की है।

 

साजिद अंसारी पड़रौना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]