एंकर: राजधानी क्षेत्र लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक टावर पर एक महिला चढ़ गई है। करीब घंटों तक टावर पर चढ़ी महिला को नीचे उतरने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टावर पर चढ़ी महिला गाजीपुर थाना अंतर्गत कासिमाबाद की रहने वाली बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गाजीपुर जनपद के बाजारखाला मय पुलिस बल एवं दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन महिला अपनी मांगों को मनवाने के लिए अड़ी रही और टावर से नीचे आने केलिए मना कर दिया।
मौके पर मौजूद महिला के परिजनों के अनुसार महिला का अपने पड़ोसी से प्रापर्टी का विवाद चल रहा है।
पुलिस और प्रशासन ने महिला को आश्वासन देकर काफी समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतार लिया गया।
रिपोर्टर: रत्नेश मिश्रा
लोकेशन: लखनऊ









