विदाई में दिखा भावुक पल, मुकुल बाबू को नम आंखों से दी गई विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर के हाटा उप डाकघर में वरिष्ठ कर्मचारी मुकुल सिंह के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में भावुक पल देखने को मिला। चार वर्षों तक डाकघर में सेवाएं देने वाले मुकुल सिंह के स्थानांतरण की खबर से कर्मचारी, अभिकर्ता और स्थानीय लोग भावुक नजर आए।

समारोह के दौरान उनके साथ बिताए समय और कार्यों को याद करते हुए कई लोगों ने उनके योगदान की सराहना की।
मुकुल सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान मेहनत और ईमानदारी से डाकघर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण पर आयोजित कार्यक्रम में सहयोगियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान माहौल उस वक्त और भावुक हो गया, जब मुकुल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन हाटा के लोगों से मिला स्नेह और अपनापन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने किसी भी तरह की कहासुनी या विवाद के लिए क्षमा मांगते हुए सभी से नए कर्मचारियों के साथ भी उसी तरह सहयोग करने की अपील की।

विदाई के दौरान सहयोगियों और अभिकर्ताओं ने भावुक होकर उन्हें विदा किया।कार्यक्रम का संचालन अल्प बचत अभिकर्ता संघ के जिला उपाध्यक्ष सिद्ध कुमार बरनवाल ने किया।

समारोह में उप डाकपाल धर्मेंद्र कुमार समेत डाकघर के कर्मचारी, अभिकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]