फरेंदा (महराजगंज)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा थाना पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2015 के एक मामले में न्यायालय से वारंट जारी था।
थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रितेश गौड़ और कांस्टेबल रोहित मौर्या की टीम ने वारंटी अभियुक्त मदनमोहन पुत्र स्व. विभूती (वनवासी), निवासी ग्राम हरपुर, थाना फरेन्दा को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र करीब 65 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त मु0न0 312/15, धारा 323 भादवि से संबंधित वारंट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में की गई।









