कोल्हुई (महराजगंज)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के रोड पर यूरिया तस्करी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तस्कर तीन बोरी यूरिया लेकर जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की सक्रियता देखकर तस्कर यूरिया की तीन बोरियां छोड़कर भागने लगा।
ग्रामीणों ने पीछा करते हुए तस्कर की बाइक पकड़ ली, लेकिन तस्कर मौका पाकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई बाइक और बरामद तीन बोरी यूरिया को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस तस्कर की पहचान और बाइक के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यूरिया तस्करी को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों के सक्रिय होने से सवाल भी उठ रहे हैं।









